फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीएचसी में एक्स-रे मशीन तो है, तीन साल से रेडियाग्राफर का पद पड़ा खाली

सीएचसी में एक्स-रे मशीन तो है, तीन साल से रेडियाग्राफर का पद पड़ा खाली

Sun, 06 Jan 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में एक्स-रे मशीन तो है, तीन साल से रेडियाग्राफर का पद पड़ा खाली

विज्ञापन
बौंदकलां। भाजपा विधायक ने बौंदकलां क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निदान कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी में एक्स-रे मशीन तो है लेकिन तीन साल से रेडियोग्राफर का पद खाली पड़ा है। मशीन धूल फांक रही है। इसके अलावा एंबुलेंस, व्यायामशाला का निर्माण नहीं होने, कच्ची गलियों समेत अन्य समस्याओं से विधायक को ग्रामीणों ने अवगत कराया। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी के सामने ग्रामीणों ने कई समस्याएं रखीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी में एक्स-रे मशीन तो है लेकिन तीन सालों से रेडियोग्राफर का पद खाली पड़ा है। विधायक ने सीएमओ से चर्चा कर ग्रामीणों को जल्द व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि रोहतक से चरखी दादरी जाने वाली पहली बस काफी दिनों से बंद पड़ी है। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विधायक ने जीएम दादरी को समस्या का समाधान करने के लिए कहा। ग्रामीणों ने कहा कि सीएचसी में नई एंबुलेंस मिलने के बाद भी पुरानी एंबुलेंस मुहैया करवा रखी है। गांव सांजरवास के सरपंच प्रतिनिधि ने विधायक से गांव में व्यायामशाला का निर्माण नहीं होने की जानकारी दी। इस पर विधायक ने कहा कि इसके लिए पंचायत उचित जमीन मुहैया करवाए। इसके साथ ही कच्ची गलियों के निर्माण की भी समस्या ग्रामीणों ने विधायक के सामने रखी। विधायक ने कहा कि सरकार ने पंचायतों को 10 से 20 लाख रुपये की राशि तक के विकास कार्यों की अनुमति दे रखी है। जल्द ही यह राशि पंचायतों को मिल जाएगी। ग्रामीणों ने परशुराम मंदिर के साथ वाली दो गलियों का निर्माण करने व जलभराव से निजात दिलवाने के लिए ड्रेन का लेवल दोबारा करवाकर इसे पक्की बनवाने की मांग की। विधायक सुखविंद्र माढ़ी ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल से किसानों को थोड़ी परेशानी जरूर होगी। इससे किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिल जाएगा। फसलों के समर्थन मूल्य का सीधा फायदा किसानों को होगा। इस अवसर पर कार्यवाहक सरपंच प्रतिनिधि बौंद सुरेश महाजन, सरपंच बौंदखुर्द राधेश्याम शर्मा, सुनील सरपंच सांकरोड, सरपंच प्रतिनिधि सांजरवास विकास, मुकेश बईया, भाजपा ओबीसी सैल सचिव मनबीर प्रजापत, भीम चौहान, महेंद्र परमार, रिशीपाल सिंह, अजय पहलवान, नरेश दहिया पंच, धर्मबीर, रवि शर्मा, सुरेंद्र मनी, रणधीर चौधरी, रामबीर सिंह, धर्मेंद्र व्यास व संदीप शर्मा समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन


तीन साल बाद भी शिक्षा मंत्री की घोषणा अधूरी
ग्रामीणों ने इसके अलावा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय को 12वीं कक्षा तक करवाने की शिक्षामंत्री की तीन साल पहले की गई घोषणा को पूरा करवाने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि इस बारे में पता करके जल्द ही विद्यालय को अपग्रेड करवाया जाएगा। इंदिरा आवास कालोनी के निवासियों ने कहा कि चार गलियों में बिजली के पोल नहीं है और बिजली तार लटक रहें हैं। विधायक ने एक्सईएन बिजली निगम से पोल लगवाकर समस्या हल करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 23
भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री दिनेश शर्मा के आवास पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए विधायक सुखविंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed