फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दंपती से की हाथापाई, छुड़ाने आए शख्स को भी पीटा

दंपती से की हाथापाई, छुड़ाने आए शख्स को भी पीटा

Sun, 18 Nov 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दंपती से की हाथापाई, छुड़ाने आए शख्स को भी पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव कारी मेला में चार लोगों ने एक दंपति का रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की। जब एक शख्स ने जब उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसको भी घायल कर दिया। पीड़ित दंपति ने मामले की शिकायत बाढड़ा थाने में दी है। इसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दिए बयान में बाढड़ा निवासी महेंद्र ने बताया कि वीरवार को वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से कारी मेला गांव गया था। जब वह वापस घर आने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा तो कारी मेला के चार लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। उसने इस बात का विरोध किया तो उक्त लोग हाथापाई पर उतर आए। इसी बीच कारी तोखा निवासी मनोज भी वहां आ गया। मनोज ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उस पर भी हमला बोल दिया और जाते समय जान से मारने की धमकी दे गए। घायल अवस्था में महेंद्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed