फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बदमाशों ने गन प्वाइंट पर पायलेट से छीनी इंडेवर गाड़ी

बदमाशों ने गन प्वाइंट पर पायलेट से छीनी इंडेवर गाड़ी

Fri, 09 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने गन प्वाइंट पर पायलेट से छीनी इंडेवर गाड़ी
बदमाशों ने गन प्वाइंट पर पायलेट से छीनी इंडेवर गाड़ी
विज्ञापन

बहादुरगढ़/बादली। हिसार से गुरुग्राम जा रहे एक पायलट से गांव लगरपुर में बदमाशों ने गन प्वाइंट पर इंडेवर गाड़ी छीन ली। बदमाशों ने पहले तो अपनी कार से गाड़ी में टक्कर मारी फिर हथियार के बल पर गाड़ी ले भागे। पायलट की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों का अभी तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है।
दरअसल, गुरुग्राम का निवासी कैप्टन गौरव बेनीवाल जेपी ग्रुप में पायलेट है। बुधवार को दिवाली के दिन वह हिसार से नई इंडेवर गाड़ी लेकर अपने घर गुरुग्राम वापस लौट रहा था। सुबह करीब सवा 11 बजे जब वह लगरपुर के अड्डे के पास पहुंचा तो पीछे से एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसने अपनी गाड़ी रोक दी। स्विफ्ट कार में चार-पांच युवक सवार थे। हलका विवाद हुआ तो उक्त युवकों ने गाड़ी मरम्मत कराने की बात कही। कार सवार तीन युवक गौरव की इंडेवर गाड़ी में सवार हो गए। पायलट गौरव ने गाड़ी स्टार्ट करने का प्रयास ही किया था कि उक्त युवकों ने पिस्टल अड़ा दी और जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद बदमाश गुरुग्राम की तरफ गाड़ी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद गौरव ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बादली चौकी, सदर थाना व सीआईए आदि की टीमें एक्टिव हुईं और इलाके में घेराबंदी की गई लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। गाड़ी में गौरव के कुछ जरूरी दस्तावेज भी थे, उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। उधर, सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed