फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दूसरे दिन भी नहीं बुझ पाई फैक्टरी में लगी आग

दूसरे दिन भी नहीं बुझ पाई फैक्टरी में लगी आग

Sat, 25 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं बुझ पाई फैक्टरी में लगी आग
दूसरे दिन भी नहीं बुझ पाई फैक्टरी में लगी आग
विज्ञापन

बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की जूता फैक्टरी में वीरवार की सुबह लगी आग पर शुक्रवार तक काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्टरी की तीन मंजिलों पर लगी आग तो बुझ गई है, मगर बेसमेंट में अब भी सुलग रही है।

ये है मामला
दरअसल, एमआईई स्थित श्रीगंगाधर इंटरप्राइजेज फैक्टरी में वीरवार की सुबह करीब सात बजे आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने यहां तीसरी मंजिल पर फंसे पांच कर्मियों को मशक्कत से सुरक्षित बाहर निकाला था। देर रात तक सोनीपत, बहादुरगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और दिल्ली की 14 गाड़ियां लगी रही, मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। शुक्रवार की सुबह आग शांत हुई तो दमकल कर्मियों को राहत मिली।
विज्ञापन


दिनभर जुटी रहीं पांच गाड़ियां
शुक्रवार की दोपहर तक दमकल कर्मियों ने पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। लेकिन परेशानी उस समय बढ़ गई, जब बेसमेंट में आग फिर भड़क गई। इसके बाद दमकल कर्मी वापस बेसमेंट की आग बुझाने में जुट गए। रात आठ बजे तक पांच गाड़ियां जुटी हुई थी, मगर आग शांत नहीं हो पाई। दमकलकर्मी रवींद्र ने बताया कि लगातार काम जारी है। आग कब तक बुझेगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


खत्म हो गई बिल्डिंग
आग के कारण फैक्टरी की इमारत बिलकुल खस्ता हो गई है। इमारत में कई जगह दरारें आ गई है। दमकल कर्मी भय के साये में काम कर रहे हैं। इमारत अव्यवस्थित ढंग से बनी होने के कारण आग बुझाने में इतनी देरी हो रही है। घटना से मालिक को बेहद नुकसान हुआ है। उधर, फायर ऑफीसर टीआर पालीवाल ने कहा कि फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है। आग बुझने के बाद इस घटना के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed