{"_id":"5b479e4c4f1c1b76678b4afe","slug":"51531420236-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली का बदला लेने के लिए दोस्त से फेसबुक फ्रेंड बनवाकर करवाया दूष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाली का बदला लेने के लिए दोस्त से फेसबुक फ्रेंड बनवाकर करवाया दूष्कर्म
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आरोपी ने की थी लव मैरिज, इसी के चलते साली ने दी थी गाली
अमर उजाला ब्यूरो
साल्हावास। लव मैरिज करने वाले युवक को साली के द्वारा गाली दिए जाना इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने ही फौजी दोस्त से साली की फेसबुक पर फ्रेंडशिप करवा दी। जिसके बाद फौजी दोस्त से उसका झज्जर शहर के एक होटल में दुष्कर्म करवा दिया। इतना ही नहीं उसकी अश्लील फोटो बनाकर अब उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा पीड़ित ने साल्हावास थाना में मामला दर्ज करवाया।
साल्हावास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने कुछ समय पहले एक युवती से लव मैरिज की। जिसके चलते परिजन नाराज हो गए तथा आरोपी की साली ने उसे फोन पर गालियां दे दी। साली के द्वारा गाली दिए जाने से गुस्साए युवक ने साली से इसका बदला लेने का प्लान बना डाला। उसने साली से फेसबुक पर दोस्ती करने के लिए अपने एक फौजी दोस्त को तैयार किया। उक्त फौजी ने उसकी साली के साथ फेसबुक पर दोस्ती कर ली। जिसके बाद आरोपी युवक ने उसे होटल में बुलाकर दुष्कर्म के लिए उकसाया। जिस पर फौजी ने पीड़ित को झज्जर शहर के एक होटल में बहला फुसलाकर बुला लिया। होटल में पहुंचने के बाद उसने पीड़ित के साथ दुष्कर्म कर दिया। वहीं इस दौरान उसने पीड़ित के अश्लील फोटो भी खींच लिए। अब उसे वे हर रोज फोटो फेसबुक पर अपलोड करने के नाम पर ब्लैकमेल करने का प्रयास करने लगे। जिस पर पीड़ित ने साल्हावास थाना में दोनो के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।
पीड़ित के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर संदीप, एसएचओ, थाना साल्हावास।