{"_id":"5b11aafc4f1c1bb16e8b5b5c","slug":"51527884540-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर चारा व्यवसायी से छीने 25 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर चारा व्यवसायी से छीने 25 हजार रुपये
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर की अनाज मंडी में एक चारा व्यवसायी से बीती देर सायं एक नकाबपोश युवक ने गन प्वाइंट पर 25 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अनाजमंडी निवासी सत्यनारायण ने कहा है कि मंडी में उसकी पशुचारे की दुकान है। गत वीरवार की शाम को वह दुकान पर अकेला बैठा था। करीब सात बजे दुकान पर एक युवक आया। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। बिना बातचीत किए वह अंदर आकर कुर्सी पर बैठ गया। कुछ देर बैठने के बाद वह पास आया रुपये मांगने लगा। इंकार किया तो उक्त नकाबपोश युवक ने पिस्तौल निकाल ली। पिस्तौल तानकर वह बोला कि गल्ले में जितने भी रुपये हैं दे दे। उसने जबरन गल्ले में रखे 25 हजार रुपये निकलवा लिए। रुपये लेने के बाद वह युवक वहां से भाग गया। युवक पैदल आया था या किसी वाहन पर, उसे कुछ मालूम नहीं। उधर, मामले की सूचना मिलते ही लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित दुकानदार से पूछताछ की। लाइनपार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने कहा कि व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही उक्त युवक को गिरफ्तार कर यह वारदात सुलझा ली जाएगी।