फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   युवती की मौत के मामले में पुलिस के हाथ खाली

युवती की मौत के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Sun, 25 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
युवती की मौत के मामले में पुलिस के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
क्षेत्र के एक गांव में गत बुधवार की देर शाम की युवती की हत्या मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। तीन दिन बीतने के बाद न तो पुलिस पुख्ता सुबूत जुटा पाई है और न ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पाई है। शनिवार देर शाम तक युवती के फोन की कॉल डिटेल्स भी पुलिस को नहीं मिल पाई थी।
दरअसल, ऑनर किलिंग के इस मामले में बुधवार की रात से लेकर अब तक पुलिस लगातार परिजनों से पूछताछ कर रही है। मगर असल कारणों का पता नहीं कर पाई है। परिजन तो युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे हैं, मगर पुलिस मामले को हत्या के शक में भी जांच कर रही है। मृतका युवती के पिता के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज है। वारदात के तीन दिन बाद भी आरोपी पिता पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


अभी नहीं आई कॉल डिटेल्स
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में तो मामला हत्या का नजर आ रहा है, असल वजह क्या है ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। यदि हत्या नहीं हुई तो किसी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया होगा। इस दिशा में भी जांच आगे बढ़ रही है। फिलहाल युवती के फोन की कॉल डिटेल्स मंगाई गई है। जोकि आगामी एक दो दिन में आ जाएंगी। उससे कुछ-कुछ खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा खुलासा
सदर थाना पुलिस प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले में कोई अपडेट नहीं है। आरोपी पिता को तलाशा जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएगा। युवती की मौत के कारणों का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed