फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ज्वेलरी शाप में चोरी की वारदात से सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

ज्वेलरी शाप में चोरी की वारदात से सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Sat, 18 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलरी शाप में चोरी की वारदात से सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नगर में सदर थाने के पास चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को थाने के पास स्थित ज्वेलरी शोरूम में चोरी की वारदात से यह साबित हो गया कि शहर में आभूषणों की दुकानों की सुरक्षा के लिए भी कोई इंतजाम नहीं हो सकते। सदर थाने के पास चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं।
शहर के बीचोंबीच स्थित इस छोटे से एरिया में चोरी की घटनाएं होना कोई नई बात नहीं है। करीब करीब 10 साल पहले उसी दुकान से लाखों रुपये के टायर चोरी हो गए थे जिस दुकान से वीरवार की रात को चोर लाखों रुपये से आभूषण चोरी कर ले गया। बीती 11 नवंबर को इस दुकान से करीब 30 मीटर दूर स्थित शंकर किरयाना से कुछ नकदी व सामान चोरी हो गया था। इसी दुकान से महीनेभर पहले भी लगभग 40 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ था। मात्र छह दिन में एक बड़े और आदर्श थाने के साथ ही चोरी की तीन-तीन वारदातें हो जाने से पुलिस के सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लगते हैं। इससे ये साफ हो जाता है कि चोरों में पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है।
विज्ञापन

नगर में सुनारों और आभूषण विक्रेताओं की लगभग 120 दुकानें हैं। रेलवे रोड, मेन बाजार, कबाड़ी मार्केट, झज्जर रोड, पुराने नजफगढ़ रोड, दिल्ली-रोहतक रोड व नाहरा-नाहरी रोड पर काफी दुकानें हैं। लेकिन सबसे ज्यादा दुकानें मेन बाजार में हैं। यहां मेन बाजार, सुभाष चौक, गांधी चौक और बंबे वाली गली में करीब 30 दुकानें चलती हैं। रेलवे रोड पर तो तमाम दुकानों में कैमरे लगे हैं। कई दुकानों पर सशस्त्र सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहते हैं। लेकिन मेन बाजार में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अगर पुलिस की गश्त को छोड़ दें तो कोई चौकीदार या सुरक्षा गार्ड नजर नहीं आता। करीब तीन साल पहले मेन बाजार में सुभाष चौक के निकट चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ दिए थे। लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं दुकानदार
कई सुनारों का काम बहुत छोटा है। इसलिए सभी के लिए सीसीटीवी लगवाने और सुरक्षा गार्ड रखने जैसे खर्चीले इंतजाम करना संभव नहीं है। फिर भी, दुकानदारों को मीटिंग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के लिए समझाया जाएगा। हम पुलिस से भी गश्त बढ़ाने के लिए निवेदन करेंगे।

- पवन वर्मा, प्रधान, स्वर्णकार एसोसिएशन बहादुरगढ़

पुलिस अधिकारी का पक्ष
दुकानों की सुरक्षा के लिए शहर पुलिस निरंतर सक्रिय रहती है। रेलवे रोड, दिल्ली रोहतक रोड व मेन बाजार समेत सभी बाजारों में पीसीआर वैन टीम और चीता राइडर लगातार गश्त करते हैं। हमने सभी बाजारों के दुकानदारों को भी दुकानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और आपस में योजना बनाकर सुरक्षा कर्मी तैनात करने को कहा है।
- प्रदीप कुमार, एसएचओ, शहर थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed