फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पूर्ण मार्केट में भिड़े दो गुट, पत्थरबाजी का भी प्रयास

पूर्ण मार्केट में भिड़े दो गुट, पत्थरबाजी का भी प्रयास

Thu, 31 Aug 2017 02:07 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
पूर्ण मार्केट में भिड़े दो गुट, पत्थरबाजी का भी प्रयास
युवक पर हमला, मार्केट में सुरक्षा की मांग
विज्ञापन

चरखी दादरी।
महज 50 मीटर दूर पुलिस चौकी स्थापित होने के बावजूद भी पूर्ण मार्केट के दुकानदार भय के साये में जीने को मजबूर है। आए दिन मार्केट में मारपीट की घटनाओं को सरेआम अंजाम दिया जा रहा है। बुधवार शाम को कुछ युवकों ने मार्केट में बैठे एक युवक पर हमला बोल दिया। इस दौरान युवक को पत्थर से चोट पहुंचाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन लोगों के एकत्र होने पर हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। मामले की शिकायत हालांकि पुलिस को नहीं दी गई लेकिन इससे मार्केट में करीब 10 मिनट तक अफरा-तफरी मची रही। स्थानीय दुकानदार संदीप फौगाट, रघुवीर, सुमेर, सुरेन आदि दुकानदारों ने मार्केट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। शाम करीब पांच बजे कुछ युवकों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान हमलावर पक्ष से कुछ अन्य युवक भी मौके पर आ पहुंचे। इन युवकों ने आते ही उक्त युवक पर हमला बोल दिया। इसी बीच हमलावर पक्ष के एक युवक ने सिर पर पत्थर मारने का प्रयास भी किया। इसी दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और हमलावर पक्ष मौके से भाग खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed