फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पिस्तौल के बल पर लूट करने का एक आरोपी काबू

पिस्तौल के बल पर लूट करने का एक आरोपी काबू

Tue, 22 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर लूट करने का एक आरोपी काबू
पिस्तौल के दम पर लूट का एक आरोपी काबू
विज्ञापन

चरखी ददरी।
करीब बीस दिन पूर्व गांव माई कलां में पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव रामबास निवासी राहुल के रूप में हुई है। बाढड़ा थाना पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

गौरतलब है कि गत पांच अगस्त को माई कलां निवासी रमेश के मकान में तीन युवक रात करीब साढ़े 12 बजे घुसे थे। आहट होने पर घर के आंगन में सो रहे रमेश की आंख खुल गई थी। इसके बाद इन युवकों में से एक ने पिस्तौल निकालकर तान दी थी जबकि अन्य दो युवकों ने घर का सामान टटोल कर कुछ जेवरात चोरी कर लिए थे। पीड़ित मकान मालिक ने मामले की शिकायत बाढड़ा थाना पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस प्रवक्ता मंजीत अहलावत ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए रामबास गांव निवासी आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अन्य साथियों व वारदात में प्रयोग किए गए हथियार की बरामदगी के लिए उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed