{"_id":"581f7bcf4f1c1b342fb37399","slug":"50-bags-of-ration-dipo-found-in-mill-in-canter-one-arrest-case-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गेहूं की कालाबाजारी, आटा मिल में पकड़े 50 कट्टे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी गेहूं की कालाबाजारी, आटा मिल में पकड़े 50 कट्टे
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सरकारी राश्ान पकड़ा
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए सरकारी गेहूं की कालाबाजारी करते एक कैंटर सहित आरोपी को काबू किया गया है। थाना झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि की गश्त पर तैनात पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी सुरेंद्र निवासी गांव सिलानी जालिम की गुरुकुल के पास आटा मिल है।
विज्ञापन
वह गुरुग्राम-झज्जर रोड वाले वेयर हाउस के गोदाम से कर्मचारियों से मिलीभगत करके अपने कैंटर में सरकारी गेहूं के कट्टे अपने मिल में ले गया है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की उपस्थिति में गुरुकुल के नजदीक आटा मिल पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान मिल से एक व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबू करके पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुरेंद्र बताया और खुद को मिल का मालिक बताया।
विज्ञापन
आटा मिल में एक कैंटर खड़ा मिला, जिसमें सरकारी अनाज कट्टे बरामद हुए। इन कट्टों पर गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा लिखा हुआ था। गिनती करने पर 50 कट्टे गेहूं बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी सुरेंद्र कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में कालाबाजारी धंधे में और कौन-कौन आरोपी शामिल हैं, के संबंध में खुलासा होने की संभावना है।