फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सेठी गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, हत्या के चार मामलों का खुलासा

सेठी गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, हत्या के चार मामलों का खुलासा

Wed, 17 Apr 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
सेठी गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, हत्या के चार मामलों का खुलासा
झज्जर। सीआईए टीम ने सेठी गैंग के चार शूटर को गिरफ्तार किया है। बदमाशों को गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चारों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने चार मर्डर सहित सात वारदात का खुलासा किया है। सीआईए टीम द्वारा पकड़े गए बदमाशों की पहचान कुलदीप उर्फ कल्लू पुत्र राम अवतार निवासी गांव खेड़ी खुमार जिला झज्जर, नीरज उर्फ छिप्पी पुत्र सुखवीर सिंह निवासी गांव सिलाना जिला झज्जर, विनय उर्फ बिरला पुत्र जगदीश चंद्र निवासी हरी पुरा मोहल्ला झज्जर शहर तथा सचिन उर्फ बिहारी पुत्र बख्तावर निवासी माता गेट झज्जर शहर के तौर पर की गई। पकड़े गए बदमाशों ने दिल्ली गेट झज्जर निवासी एक स्कूल संचालक धर्मेंद्र उर्फ केके तथा गांव दादरी तोए में होटल संचालक सतीश निवासी झज्जर की हत्या की वारदात का भी खुलासा किया। पुलिस रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों तथा अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं पुलिस ने अभी तक आरोपियों के पास से हथियार बरामद नहीं किए हैं। हथियारों की बरामदगी भी पुलिस रिमांड के दौरान होने की पूरी उम्मीद है। सूत्रों की मानें से तो केके की हत्या में करीब छह से सात लोग शामिल थे, जिसमें से अभी केवल चार लोगों की की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


इन वारदात का हुआ खुलासा
1. पकड़े गए चारों बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 10 मार्च 2019 को झज्जर निवासी धर्मेंद्र उर्फ केके की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जो रवि उर्फ लुहार व नरेश उर्फ सेठी दोनों निवासी झज्जर की केके से आपसी रंजिश के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

2. बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व योजना के अनुसार 6 फरवरी 2019 को आईटीआई बहादुरगढ़ के पास अजय उर्फ डंका निवासी मांडोठी हाल बहादुरगढ़ की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जिसकी वजह गैंगस्टर अनिल उर्फ छिपी के पिता की हत्या मृतक डंका ने की थी। इसी रंजिश को लेकर अनिल उर्फ छिप्पी के कहने पर हत्या की उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. पकड़े गए उपरोक्त चारों बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर झज्जर निवासी सतीश जो गांव दादरी तोए में स्थित महाराजा होटल का संचालक था। उसकी पकड़े गए बदमाशों के एक साथी के मां बाप के साथ मकान के विवाद को लेकर हाथापाई हुई थी उसी रंजिश को लेकर एक अप्रैल 2019 को होटल में ही सतीश की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।
4. सोनीपत निवासी शराब ठेकेदार नंदा की राई जिला सोनीपत में 14 मार्च 2019 को हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पकड़े गए बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के कहने पर ठेकेदार को गोली मारी थी।
5. पकड़े गए बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर 02 अप्रैल 2019 को यमुनानगर शहर एरिया के एक मकान से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें बदमाशों ने स्वर्ण आभूषण व लाखों रुपये की नकदी की लूटपाट की थी।
6. पकड़े गए एक बदमाश विनय उर्फ बिरला की बहन के ससुराल घर गांव मतलौडा जिला पानीपत में उपरोक्त बदमाशों ने 03 मार्च 2019 को अपने चेहरों को ढककर हथियारों के बल पर लाखों रुपये की लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
7. पकड़े गए उपरोक्त बदमाशों ने मुलाना जिला अंबाला के एरिया से हथियारों के बल पर 31 मार्च 2019 को एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। छीनी गई इसी गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए बदमाशों ने झज्जर निवासी होटल संचालक सतीश, शराब ठेकेदार नंदा निवासी सोनीपत, यमुना नगर शहर में लूटपाट तथा मतलौडा में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।


गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने बाईपास से चार बदमाशों को काबू किया है। बदमाशों ने सात वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।
अशोक कुमार, एसएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed