{"_id":"5bf9b4bcbdec22417f79f1f4","slug":"41543091388-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ 50 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले पदार्थ 50 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस टीम द्वारा मादक एवं नशीले पदार्थों के अवैध धंधे की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे में लिप्त दोषियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गश्त के दौरान चरस के साथ एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान नशीला पदार्थ चरस के साथ एक आरोपी को काबू किया गया।
अपराध जांच शाखा झज्जर के प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पंकज नैन द्वारा विशेष रूप से आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए गठित की गई सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम थाना बेरी के एरिया में गश्त पर तैनात थी। पुलिस टीम झज्जर दादरी रोड गोधड़ी मोड़ के पास मुस्तैदी से तैनात थी। एक युवक आता दिखाई दिया। जो सामने पुलिस टीम को देखकर एकदम पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम द्वारा शक की बिनाह पर तत्परता से पीछा करके उक्त युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक के कब्जे से नशीला पदार्थ चरस बरामद हुई। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान संदीप उर्फ काली पुत्र रामू निवासी गांव बादल जिला चरखी दादरी के तौर पर बताई। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से बरामद चरस का वजन किया गया तो 50 ग्राम पाया गया। चरस के साथ पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। चरस सहित पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया।