फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पशुओं से भरी पिकअप को पकड़ा

पशुओं से भरी पिकअप को पकड़ा

Wed, 21 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
पशुओं से भरी पिकअप को पकड़ा

विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुए सेक्टर-9 मोड़ पर पशुओं से भरी एक पिकअप को पकड़ा है। पुलिस ने गाड़ी के चालक व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक गाड़ी सेक्टर-9 बाईपास की ओर से आ रही है, जिसमें पशु भरे हुए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत सेक्टर-9 मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने एक गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो गाड़ी में आठ कटड़े ठूंस-ठूंसकर भरे हुए मिले। इस पर पुलिस ने गाड़ी के चालक व एक अन्य व्यक्ति को काबू कर लिया। पूछताछ में गाड़ी के चालक ने अपना नाम विक्की निवासी बहादुरगढ़ बताया। जबकि साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनसूब निवासी नांगलोई बताया। उन्होंने बताया कि वह इन पशुओं को दिल्ली लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed