{"_id":"5b22bea44f1c1b264d8b69b3","slug":"41529003684-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में एसपी से मिली पाटौदा की पंचायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मामले में एसपी से मिली पाटौदा की पंचायत
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अनीता के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सात दिनों का दिया अल्टीमेटम
- गिरफ्तारी न होने की सूरत में सीएम से मिलने के बाद करेंगे धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। करीब डेढ़ माह पूर्व साल्हावास थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले गांव बिलोचपुरा में हुए हत्याकांड को लेकर वीरवार को गांव पाटौदा के ग्रामीण झज्जर आकर एसपी पंकज नैन से मिले। ग्रामीणों में मृतका के पिता बालकिशन भी शामिल थे। एसपी से मिलने के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि मृतका अनिता की शादी करीब 23 साल पहले गांव चढ़वाना के सूरत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद अनिता अपने पति के साथ गांव बिलोचपुरा आकर रहने लगी। पिछले माह की 15 तारीख को अनिता का शव नग्न हालत में घर में ही पड़ा हुआ मिला था। ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि अनीता की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। लेकिन डेढ़ माह का समय बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी करना तो दूर, अभी तक यह भी पता नहीं लगाया है कि आखिर अनिता की हत्या हुई कैसे। ग्रामीणों का कहना था कि इस मामले की सच्चाई जानने के लिए गांव पाटौदा के ग्रामीण कई बार यहां लघु सचिवालय पुलिस से मिलने आ चुके हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। उन्होंने एसपी के सामने ही चेतावनी दी कि सात दिनों के भीतर यदि पुलिस ने हत्या के इस मामले का सुराग नहीं लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो उसके बाद वह 21 जून को सीएम के झज्जर आगमन पर उनसे मिलेंगे। यदि फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर गांव कुलाना के चौक पर एकत्रित होकर अन्य गांव के लोगों के साथ अपना विरोध जताने के लिए नेशनल हाईवे जाम कर देंगे।