फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नाबालिग आरोपी ने किया चोरी की चार वारदातों का खुलासा

नाबालिग आरोपी ने किया चोरी की चार वारदातों का खुलासा

Mon, 02 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग आरोपी ने किया चोरी की चार वारदातों का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
बेरी थाना पुलिस ने चोरीशुदा ऑटो के साथ नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। एसएचओ तेलूराम ने बताया कि आरोपी ने चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है। पकड़े गए नाबालिग आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से आरोपी को सुधार गृह हिसार भेज दिया गया।
डीघल चौकी इंचार्ज सुंदरपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव डीघल बस स्टैंड से चोरीशुदा ऑटो के साथ एक नाबालिग आरोपी को काबू किया। नाबालिग आरोपी ने बताया कि वह ऑटो को लेकर अपने गांव से बहराना दिमाना होता हुआ बहादुरगढ़ जा रहा था। गांव बहराना दिमाना रोड पर एक बिल्डिंग का काम चल रहा था जहां पर एक वेल्डिंग सेट रखा हुआ था जिसे उसने चोरी करके ऑटो में रख लिया और बहादुरगढ़ चला गया था। वापस आकर उसने वेल्डिंग सेट को अपने घर रख लिया था जिसे वह बेचने जा रहा था और बस अड्डा डीघल के पास पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि करीब तीन-चार दिन पहले उसने छोछी बहराना रोड पर एक कमरे से एक सिलेंडर, दो टाटा मैजिक स्टैपनी टायर, एक पत्थर काटने की मशीन और एक खाली ड्रम चोरी किया था। आरोपी ने ऑटो चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उसने करीब 15 दिन पहले डबल फाटक नजदीक झज्जर चुंगी रोहतक से ऑटो चोरी किया था। एक बाइक चोरी के मामले काक खुलासा करते हुए आरोपी ने बताया कि उसने करीब दो वर्ष पहले शीतल नगर गली नंबर 3 रोहतक से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नाबालिग आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा ऑटो सहित वेल्डिंग सेट, एक गैस सिलेंडर, एक पत्थर काटने की मशीन, दो स्टैपनी टायर और एक खाली ड्रम बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed