{"_id":"5a888d294f1c1ba2268bad9f","slug":"41518898473-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने बाद चली गाड़ी, पहले ही दिन 45 मिनट की देरी से पहुंची बहादुरगढ़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन महीने बाद चली गाड़ी, पहले ही दिन 45 मिनट की देरी से पहुंची बहादुरगढ़
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
दिल्ली-फिरोजपुर तक बहादुरगढ़ के रास्ते चलने वाली गाड़ी का शनिवार को पुन: संचालन हुआ। पहले ही दिन यह गाड़ी बहादुरगढ़ स्टेशन पर 45 मिनट की देरी से यहां पहुंची। गाड़ी के चलने से बहादुरगढ़ व रोहतक के रेल यात्रियों ने राहत की सांस ली है। इस गाड़ी के चलने से अब एक्सप्रेस गाड़ियों की चैन पुलिंग भी नहीं होगी।
दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने बताया कि दिल्ली-फिरोजपुर गाड़ी पिछले तीन महीने से रद्द थी जोकि शनिवार से इसे इस ट्रैक पर चल पड़ी। मगर पहले ही दिन गाड़ी 45 मिनट की देरी से बहादुरगढ़ व रोहतक स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि इस गाड़ी के चलने की सूचना बहादुरगढ़ के रेलवे अधिकारियों के पास भी नहीं थी। गाड़ी के बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंचने से करीब पौना घंटा पहले ही इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली।
धुंध के चलते हुई थी रद्द
दिल्ली-फिरोजपुर तक चलने वाली यह गाड़ी सर्दी के मौसम में धुंध के चलते रद्द की गई थी। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब यात्रियों ने गाड़ी के पुन: चालू होने से राहत की सांस ली है। नंबर 54641 (दिल्ली-फिरोजपुर सवारी गाड़ी प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से चलेगी और 8:14 पर बहादुरगढ़ व 09:13 पर रोहतक स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में रोहतक से सायं 8 बजकर 5 मिनट पर प्रस्थान कर 09:04 मिनट पर बहादुरगढ़ व 10 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेल समिति ने किया रेल मंत्रालय का धन्यवाद
दिल्ली-फिरोजपुर तक चलने वाली ट्रेन 15641 शनिवार को यहां पहुंची। दैनिक रेल यात्री समिति ने रेल मंत्रालय के अधिकारियों का इसके लिए धन्यवाद किया। धन्यवाद करने वालों में सतपाल हाडा, सचिव पवन कुमार, राहुल जैन, वरिष्ठ डाक सहायक महाबीर जाखड़ व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।