{"_id":"5a089d504f1c1b79548bcbad","slug":"41510514000-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी के कोका कोला गोदाम में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरी के कोका कोला गोदाम में चोरी
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी।
भागलपुरी में शनिवार रात करीब 2 बजे चोरों ने रवि ट्रेडर्स कोल्ड ड्रिंक के गोदाम के ऑफिस का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। मालिक जब गोदाम पर पहुंचा तो ऑफिस का ताला टूटा मिला और गल्ले से नकदी गायब मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद बेरी थाना प्रभारी संदीप कुमार व शहर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मौके से सबूत जुटाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया। गांव माजरा दूबलधन निवासी रवि का गांव भागलपुरी में कोल्ड ड्रिंक्स का गोदाम है। शनिवार रात को वह गोदाम को बंद करके शादी समारोह में चला गया और दिनभर की सेल का कैश ऑफिस में रख गए।
रवि का कहना है कि शनिवार को बैंक की छुट्टी के चलते बैंक में कैश नहीं जमा करा पाए और ऑफिस में ही छोड़ गए। चोरों ने ऑफिस में रखे सामान को बिखेर दिया और लैपटॉप व दूसरे गल्ले में रखे भाई के पर्स में रखी 20 हजार रुपये की नकदी को छुआ तक नहीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले गोदाम में रेकी की है। मालिक की माने तो गोदाम में पहली बार इतना कैश रह गया था। चोरी की घटना का रविवार को सुबह उस वक्त पता चला जब गोदाम के मालिक रवि का भाई सुमित सुबह गोदाम में आया। जब सामान को संभाला तो देखा कि गल्ले में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि गायब थी।। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो एक युवक मुंह पर कपड़ा ढके हुए ऑफिस का ताला तोड़ रहा है। चोरी की घटना के बाद गांव भागलपुरी के ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
चोरी से पहले निकाली कैमरे की लीड
चोर ने गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले वहां रखी खाली बोतलों के डाले (क्रेट) उठाए और ऑफिस के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे की लीड निकाली जिससे घटना कैमरे में कैद न हो सके। लेकिन युवक जब खाली बोतल के डाले उठाकर लाया वह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई और ऑफिस में घुसने से पहले उसने ऑफिस में लगे सभी कैमरों को बंद कर दिया। इससे गल्ले में रखी राशि को चोरी करने की घटना कैमरे में कैद नहीं हो पाई।
वर्जन
भागलपुरी में कोल्ड ड्रिंक्स के गोदाम के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी होने की सूचना मिली थी। हमने मौके का मुआयना किया औैर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गोदाम मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
-संदीप कुमार, प्रभारी बेरी थाना
कोल्ड ड्रिंक गोदाम में चोरों ने डेढ़ लाख की नकदी पर किया हाथ साफ
-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोरी की वारदात करने वाला युवक
---फोटो 10 : गोदाम के सीसीटीवी की फुटेज़ में नजर आ रहा चोर।
---फोटो 11 : एक कैमरे की पहले ही हटा दी तार।
---फोटो 12 : भागलपुरी स्थित कोका कोला का गोदाम।
---फोटो 13 : गोदाम के आफिस में बिखरा पड़ा सामान।
-----------------