फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गोली मारकर की दुकानदार की हत्या

गोली मारकर की दुकानदार की हत्या

Sat, 11 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर की दुकानदार की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
कस्बे में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। बादली के चारों ओर नाकेबंदी भी की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया। आपराधिक दृष्टि से बादली संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, इसलिए गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई।
जानकारी के अनुसार बादली निवासी धर्मबीर पुत्र फतेहसिंह गांव के मेन बस स्टैंड पर करियाना की दुकान चलाता था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे जब वह दुकान में बैठा था तो कुछ युवक आए और उसे गोली मारकर फरार हो गए। सिर में गोली लगने से धर्मबीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक अन्य दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर आए तो तब तक हमलावर फरार हो गए थे। जबकि धर्मबीर लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था। मामले की सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ से एएसपी हिमांशु गर्ग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

मौके पर सीआईए टीम और एफसएल टीम ने भी पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। धर्मबीर के सिर में गोली लगी थी जिससे खून बह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि धर्मबीर को कितनी गोलियां लगी हैं। धर्मबीर (50) पिछले कई साल से मेन बस स्टैंड पर ही दुकान चलाता था। आसपास के दुकानदारों के अनुसार उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी और मिलनसार छवि का व्यक्ति था। देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस बादली में धर्मवीर की हत्या के मामले की जांच में जुट गई है। बहादुरगढ़ सदर, सीआईए सहित तीन टीमों का गठन किया है। जल्द हमलावरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मृतक के परिजनों से बातचीत की जा रही है।
- हिमांशु गर्ग, एएसपी बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed