फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नगर परिषद कार्यालय में लिपिक से हाथापाई, जान से मारने की दी धमकी

नगर परिषद कार्यालय में लिपिक से हाथापाई, जान से मारने की दी धमकी

Sat, 02 Sep 2017 01:40 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में लिपिक से हाथापाई, जान से मारने की दी धमकी
नगर परिषद कार्यालय में लिपिक से हाथापाई
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर परिषद लिपिक से एक व्यक्ति द्वारा शुक्रवार सुबह कार्यालय परिसर में हाथापाई करने का मामला प्रकाश में आया है। लिपिक ने मारपीट करने वाले व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। नप सचिव संजय यादव ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सचिव संजय यादव ने बताया कि दादरी नगर परिषद में जगदीश कुमार लिपिक के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक शख्स वहां आ पहुंचा। पुलिस को दी शिकायत में सचिव संजय यादव ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने आते ही बेवजह लिपिक जगदीश का कॉलर पकड़ लिया और उससे हाथापाई करने लगा। शोर-शराबा सुनकर अन्य कर्मचारी भी लिपिक की सीट पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। सचिव संजय यादव ने बताया कि जाते-जाते उक्त शख्स जगदीश को जान से मारने की धमकी भी दे गया। इस संबंध में लिपिक जगदीश ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद से ही उक्त व्यक्ति उससे रंजिश रखे हुए है। इससे पहले भी दो-तीन दफा भी वह कहासुनी कर चुका है लेकिन शुक्रवार को तो बेवजह कार्यालय परिसर में उसने हाथापाई की। इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान ने बताया कि वह थाने से अभी बाहर है। उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई शिकायत आई है तो पुलिस तुरंत इस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed