फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दो घंटे तक लगा रहा जाम, गाड़ी को काट कर निकाले शव

दो घंटे तक लगा रहा जाम, गाड़ी को काट कर निकाले शव

Thu, 09 May 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे तक लगा रहा जाम, गाड़ी को काट कर निकाले शव
झज्जर। बेरी-दुजाना मार्ग पर निराचा धाम के पास मंगलवार रात के समय बारातियों की कार की सड़क के बीच खड़े रोड़ियों से भरे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। बारातियों की कार बेरी से वापस महराना गांव जा रही थी। टक्कर के बाद सड़क पर जाम लग गया। गाड़ी ट्रक के नीचे फंसी होने के कारण पांचों युवक उसके अंदर ही फंस गए। पुलिस ने क्रेन बुलाकर गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकाला और शवों को गाड़ी इसे बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए। गाड़ी के अंदर फंसे शवों को क्रेन से खींचकर और काट कर शवों को बाहर निकाला गया। कार व ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना स्थल पर हर तरफ मांस के लोथड़े बिखरे पड़े थे। दूल्हे के भाई सचिन, उसके दोस्त देवेंद्र और शुभम शर्मा उसकी बुआ के लड़के सतीश के चेहरे भी पहचान में नहीं आ रहे थे। केवल योगेश का चेहरा ही कुछ पहचान में आ रहा था। करीब दो घंटे तक पुलिस व राहगीरों के प्रयासों से शवों को गाड़ी से बाहर निकालकर उसे एक तरफ किया गया और यातायात को सुचारु करवाया गया।
विज्ञापन


जाम लगा तो बारातियों ने पहचाना योगेश
कार और ट्रक की टक्कर के बाद जब घटना स्थल पर जाम लग गया था। इसी दौरान पीछे से बारातियों की दूसरी गाड़ी आ गई। जब पुलिस गाड़ियों को वापस मुड़वाकर डीघल-गोच्छी के रास्ते निकलवा रही थी तो बारातियों की कार में से कुछ लोग उतरकर घटना स्थल पर पहुंचे तो चारों युवकों के चेहरे भी पहचान में नहीं आ रहे थे। लेकिन गाड़ी चला रहे योगेश का चेहरा कुछ पहचान में आ गया। उस समय उन्हें पता चला की यह तो योगेश की गाड़ी है
विज्ञापन

और उसमें बैठे दूल्हे के भाई सहित पांच युवकों की मौत हो गई है। उसके बाद उन्होंने बेरी में पीछे बचे दूल्हे के
परिजनों और बारातियों के अलावा गांव के मौजिज लोगों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही हर कोई घटना स्थल की और दौड़ पड़ा। शवों को रात के समय ही सामान्य अस्पताल के शव गृह में भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना इंडिकेटर के सड़क के बीच खड़ा था ट्रक
रोड़ियों से भरा ओवरलोड ट्रक सड़क के बीच खड़ा था। ट्रक खराब होने के कारण वह सड़क के बीच वाली पट्टी पर ही खड़ा था। इंडिकेटर न जलने के कारण वह गाड़ी चालक योगेश को दिखाई नहीं दिया और गाड़ी स्पीड में होने के कारण वह ट्रक के नीचे जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed