फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   व्हाट्स एप मैसेज से हुई रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त

व्हाट्स एप मैसेज से हुई रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त

Fri, 19 Apr 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्स एप मैसेज से हुई रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त
चरखी दादरी। दो दिन पूर्व कोसली रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव कासनी निवासी राज सिंह (45) के रूप में हुई है। परिजनों ने जीआरपी से मौत के मामलों की जांच करने की मांग की है। हालांकि परिजनों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान व्हाट्स एप पर ग्रुपों में वायरल संदेश के आधार पर हुई।
विज्ञापन

दादरी जीआरपी को गत मंगलवार रात सूचना मिली थी कि कोसली रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर एक शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था। मृतक की जेब से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला था। इसके बाद दादरी जीआरपी ने शिनाख्त के लिए विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुपों में मृतक की जानकारी संबंधी संदेश डाला था। यह मैसेज जब राज सिंह के परिवार के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत उसकी पहचान कर ली और दादरी जीआरपी से संपर्क साधा। वीरवार सुबह परिजन दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार शाम घर से बिना बताए निकला था। उन्हें नहीं पता लगा कि 17 किलोमीटर दूर कोसली स्टेशन तक कैसे पहुंचा। सिविल अस्पताल में एएसआई सुरेश कुमार और संदीप कुमार ने कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed