{"_id":"5c9bce56bdec22142a72022b","slug":"31553714774-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने बाइक सवारों पर लगाया मारपीट कर नकदी छीनबत का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने बाइक सवारों पर लगाया मारपीट कर नकदी छीनबत का आरोप, केस दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव झोझूकलां के समीप बाइक सवारों ने एक युवक से मारपीट कर नकदी छीन ली। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस शिकायत में गांव कलाली निवासी प्रवीन ने बताया कि 20 मार्च को वह झोझू क लां गया था। जब वह झोझू कलां से वापिस रामलवास रोड से आ रहा था, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी। इसी दौरान अन्य बाइक सवार पांच-छह युवक वहां पहुंचे। इन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाइक सवारों ने युवक के पास मौजूद 5260 रुपये भी छीन लिए। घटना का अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल युवक का रोहतक पीजीआई में उपचार करवाया गया। झोझू कलां पुलिस चौकी ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।