{"_id":"5c2bc0eebdec2256bb251b67","slug":"31546371310-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बहनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बहनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पांच पर केस दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बहनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन
बौंदकलां। क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवतियों ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनका आरोप है कि दोनों के पति ने अपने होटल का काम बढ़ाने के लिए उनसे मायके से दो-दो लाख रुपये लाने के लिए भी बाध्य भी किया। भिवानी एसपी कार्यालय में दी शिकायत में गांव सांवड़ निवासी एक युवती ने बताया कि उसकी व छोटी बहन की शादी गत जनवरी माह में गांव गुजरानी में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। गत 5 अगस्त को उन दोनों बहनों को मारपीट कर ससुराल पक्ष के लोगों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास किया गया तो उसके बाद ससुराल वालों ने भविष्य में तंग नहीं करने का आश्वासन दिया था। पीड़ित बहनों का आरोप है कि इसके बाद भी वो अपनी हरकतों से बात नहीं आए और उन्हें लगातार प्रताड़ित करते रहे। अब पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।