फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चालान से बचने के लिए युवक ने बाइक दौड़ाकर राहगीर को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी ने 200 मीटर पीछे भागकर एक को पकड़ा

चालान से बचने के लिए युवक ने बाइक दौड़ाकर राहगीर को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी ने 200 मीटर पीछे भागकर एक को पकड़ा

Fri, 28 Dec 2018 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
चालान से बचने के लिए युवक ने बाइक दौड़ाकर राहगीर को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी ने 200 मीटर पीछे भागकर एक को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। चालान से बचने के लिए बस स्टैंड के सामने वीरवार दोपहर एक युवक ने बाइक दौड़ा दी। जल्दबाजी के चक्कर में बाइक एक राहगीर से टकरा गई। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरकर भागने लगा तो पुलिस कर्मचारी ने उसके पीछे दौड़ लगाकर 200 मीटर दूर जाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे बस स्टैंड चौकी लाया गया और फोन कर बाइक चालक युवक को मौके पर बुलाया गया। ट्रैफिक थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक चालक फतेहगढ़ गांव का रहने वाला है।
वीरवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई गुलाब सिंह अपनी टीम सहित बस स्टैंड के सामने वाहनों को रुकवाकर कागजातों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लोहारू चौक की तरफ से आ रही बाइक को रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक ने पुलिसकर्मी को गच्चा देने के लिए अचानक स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान बाइक भगाने के प्रयास में उसने एक राहगीर को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि राहगीर को पैर पर चोट आई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, टक्कर मारने के बाद बाइक चालक पूर्ण मार्केट की एक गली में घुस गया जबकि उसका साथी बाइक से उतरकर पूर्ण मार्केट की तरफ दौड़ पड़ा। इस दौरान वहां मौजूद दो पुलिस कर्मी भी बाइक चालक और पीछे बैठक युवक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। इन पुलिस कर्मियों को बाइक चालक तो गच्चा देने में कामयाब हो गया लेकिन दूसरे युवक का करीब 200 मीटर तक पीछा कर एक पुलिस कर्मी ने उसे दबोच लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस पुलिस कर्मी ने उक्त युवक को पकड़ा है, वह किसी काम से रोहतक पीजीआई जा रहा था लेकिन बाइक सवारों की गफलतबाजी को देखकर वह उनके पीछे दौड़ पड़ा। इससे पहले भागने के प्रयास में बाइक सवार युवक का फोन भी गिर गया जिसे पुलिस कर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस कर्मी पकड़े युवक को पूर्ण मार्केट से बस स्टैंड चौकी ले आए। वहां उससे बाइक चालक के बारे में पूछताछ की तो उसने नाम और पता बता दिया। इसके बाद उक्त बाइक चालक को भी पुलिस चौकी बुलाया गया। सूत्रों की मानें तो बाइक का चालान किया गया और भविष्य में ऐसा दोबारा न करने की चेतावनी देकर उससे माफी भी मंगवाई गई।
विज्ञापन

2500 रुपये का थमाया चालान
बाइक चालक को बस स्टैंड पुलिस चौकी बुलाया गया। इस दौरान उससे बाइक के कागजात भी मांगें गए। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने बताया कि उसके पास इंश्योरेंस नहीं था। इसके अलावा उसका डेंजर्स ड्राइविंग का चालान भी किया गया। ट्रैफिक एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि उक्त बाइक चालक का 2500 रुपये का चालान किया गया है। बाइक सवारों के दो पुलिस कर्मियों को दौड़ता देखकर पूर्ण मार्केट में हड़कंप मच गया। बता दें कि यह मार्केट शहर की संवेदनशील जगह मानी जाती है और आए दिन यहां छात्र गुटों में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। मार्केट के पीछे वाली गली में भी दिनभर युवा उत्पात मचाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े युवक से पूछताछ कर बाइक चालक को भी बस स्टैंड चौकी बुलाया गया था। वहां उसका करीब 2500 रुपये का चालान किया गया और भविष्य में ऐसा दोबारा न करने की चेतावनी दी गई। - पवन कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed