फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बंद मकान से चोरों ने 2.05 लाख की नकदी और सोने-चांदी के गहने चुराए, केस दर्ज

बंद मकान से चोरों ने 2.05 लाख की नकदी और सोने-चांदी के गहने चुराए, केस दर्ज

Sat, 15 Dec 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान से चोरों ने 2.05 लाख की नकदी और सोने-चांदी के गहने चुराए, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा में चार दिनों से बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मकान से दो लाख पांच हजार की नकदी सहित सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। शुक्रवार को जब परिवार घर पहुंचा तो अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा मिला। इसके बाद मकान मालिक ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को सौंपी। इसके आधार पर पुलिस टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी बूरा निवासी मनोज ने बताया कि 9 दिसंबर को उनका एक परिवार से झगड़ा हो गया था। इसमें उसके परिजनों को चोटें आई थी और उन्हें उपचार के लिए पहले दादरी और भिवानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोज ने बताया कि उसके बाद से ही मकान को ताला लगा था और परिवार के सदस्य अस्पताल में थे। मनोज ने बताया कि 11 दिसंबर को उसकी बहन सुशीला घर पर आई थी और उस समय तक सब कुछ दुरुस्त था। मनोज ने बताया कि उसकी बहन घर को ठीक प्रकार से बंद करके वापिस गई थी। शुक्रवार जब वो घर पहुंचे तो उन्हें कमरों के ताले टूटे मिले। जब अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। मनोज ने बताया कि जब उसने अपने कमरे में जाकर देखा तो सारा सामन बिखरा पड़ा था। सामान की जांच करने पर उसे कमरे से पांच हजार की नकदी चोरी मिली। मनोज ने बताया कि उसके भाई जितेंद्र के कमरे में भी चोरों ने उत्पात मचाकर सारा सामान बिखरा दिया। जितेंद्र ने जब कमरे में रखी नकदी और गहने संभाले तो उसे गायब मिले। जितेंद्र के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कमरे से दो लाख रुपये की नकदी सहित चांदी की तीन जोड़ी चुटकी, एक हथफूल व सोने की चांद-पतरी सहित कुछ अन्य गहने चोरी मिले। इसके तुरंत बाद मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम खेड़ी बूरा गांव पहुंची और मनोज के मकान का जायजा लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को खेड़ी बूरा निवासी मनोज ने शिकायत सौंपी थी। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज किया जाएगा। - कुलदीप, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed