फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   न्यायिक जांच में होगा खुलासा, कैसे हुई राजेश की मौत

न्यायिक जांच में होगा खुलासा, कैसे हुई राजेश की मौत

Wed, 28 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
न्यायिक जांच में होगा खुलासा, कैसे हुई राजेश की मौत

विज्ञापन
झज्जर। सिटी चौकी में मंगलवार को राधास्वामी कॉलोनी निवासी राजेश की मौत पर मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। घटना के बाद मंगलवार शाम को एसीजेएम तरणजीत कौर ने सिटी चौकी में पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। जिसके बाद उन्होंने थाना एसएचओ सीमा से मामले की जानकारी जुुटाई। इसी दौरान उन्होंने हवलदार संदीप व अन्य पुलिसकर्मियों के बयान कलमबद्ध किए। वहीं इस दौरान विष्णु भगवान के बयान भी दर्ज किए, जिन्होंने बताया था कि वह राजेश को सिटी चौकी में राजेश को हवलदार संदीप के सुपर्द करके गया था। जिसके बाद वे सामान्य अस्पताल में पहुंची, जहां पर पोस्टमार्टम के लिए मृतक की मां के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग उठाई है। मृतक राजेश अपने मां का इकलौता बेटा था, जिसके पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है।

अस्पताल में लामबंद हुए रिक्शा यूनियन सदस्य
मृतक राजेश पेशे से ई-रिक्शा चालक था। जिसकी सिटी चौकी में मौत होने की सूचना मिली तो शहर भर के ई-रिक्शा चालक चौकी अस्पताल में जुटने शुरू हो गए। वहीं ई रिक्शा चालकों ने कहा कि परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो वे बुधवार को सुबह जाम लगा देंगे। ई रिक्शा चालकों का साफ तौर पर कहना था कि पुलिस जब नाड़ा तक निकलवा लेती है तो उसके पास तार कहां से आया।
विज्ञापन


विष्णु बोले : मैं छोड़ कर आया था चौकी
मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में आर्यनगर निवासी विष्णु ने बताया कि उसका पौत्र अमित 14 नवंबर से लापता है। उसके बारे में राधास्वामी कॉलोनी निवासी राजेश ने फोन कर सवा 11 बजे उसे सूचना दी। जिस पर उसने राजेश को आंबेडकर चौक पर मिलने को कहा। आंबेडकर चौक पर जब वह उसके पास आया तो उसे लेकर वह चौकी में पहुंच गया। जहां पर उसने हवलदार राजेश को अपनी बात बताई व राजेश को उसके सुपर्द कर दिया। जिसके बाद वह चौकी से आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवलदार संदीप बोला : जाम की सूचना पर गया था चौकी से बाहर
बुजुर्ग विष्णु व राजेेश चौकी में आए, विष्णु ने अपने पौत्र अमित के लापता होने की देते हुए कहा कि राजेश को उसके बारे में पता है, इससे पूछताछ करो। उसने विष्णु का नंबर नोट करते हुए उसे घर भेज दिया तथा राजेश से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान जाम लगने की सूचना आ गई। वह राजेश को चौकी में ही छोड़ कर गया था। जब वह वापस लौटा तो राजेश ने तार से फांसी लगा रखी थी, जिस पर उसने राजेश को तुरंत फंदे से उतारा व अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मां बोली: पुलिस ले गई थी बेटे को
मृतक राजेश की मां ने अपने घर पर रोते हुए बताया कि उसके बेटे को पुलिस लेकर गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो वह जानकारी लेने सिटी चौकी भी गई थी, जहां पर उसे नहीं बताया गया कि उसके बेटे की मौत हो गई है। घटना 12 बजे हुई है तथा पुलिस ने उसे शाम छह बजे बताया है।



मामले की न्यायिक जांच के साथ-साथ विभागीय जांच भी होगी। अगर परिजन फिर भी संतुष्ट नहीं हुए तो अन्य एजेंसी से जांच करवा दी जाएगी। जांच में जो खुलासा होगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
शशांक कुमार सावन, एएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed