फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Fri, 29 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत
गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। कबलाना गांव के एक ईंट भट्ठे पर बने गड्ढे में डूबने तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चों के शवों को सामान्य अस्पतालके पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह होगा।
जानकारी के अनुसार कि कबलाना गांव के ईंट भट्ठे पर वीरवार की शाम तीन बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गए और डूबने से तीनों बच्चे की मौत हो गई। तीनों बच्चों के शवों की शिनाख्त खुशबू (5) व रोहित(6) पुत्र उस्मान और अरमान(7) पुत्र युसुफ के तौर पर हुई है। भट्ठे पर कार्य करने के लिए यूपी के बागपत से आए उस्मान ने बताया कि शाम के समय तीनों बच्चे खेल रहे थे। उनका ध्यान हटने पर तीनों बच्चे गड्ढे के पास चले गए। जब दूसरे बच्चों ने शोर मचाया तो वे भाग कर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक वे डूब चुके थे। लोगों की मदद से तीनों को वे बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
भट्ठे पर बने गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुक्रवार को सुबह होपाएगी। जिसके बाद पीड़ितों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई प्रवीन, जांच अधिकारी, झज्जर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed