फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस टीमों ने नकदी सहित दो सट्टेबाज दबोचे

पुलिस टीमों ने नकदी सहित दो सट्टेबाज दबोचे

Sat, 21 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने नकदी सहित दो सट्टेबाज दबोचे
पुलिस टीमों ने नकदी सहित दो सट्टेबाज दबोचे
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर की पुरानी गोशाला क्षेत्र से वीरवार शाम पुलिस ने दो सट्टेबाजों को नकदी सहित दबोचा है। इनके खिलाफ सिटी पुलिस थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि वीरवार शाम सिटी थाना प्रभारी गौरव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पुराने शहर में कुछ लोग सट्टेबाजी का अवैध कारोबार कर रहे है। इस आधार पर पुलिस की दो टीमें गठित कर संभावित जगहों पर दबिश देने के लिए भेजा गया। हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र की टीम ने गोशाला के समीप रहने वाले जतिन को दबोच लिया। उसके पास से नंबर लिखी पर्चियां व करीब 950 रुपये की नकदी बरामद हुई। वहीं, दूसरी छापामारी स्पेशल स्टाफ एएसआई सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम सहित की। गोशाला क्षेत्र के समीप से ही पुलिस टीम ने सिचन उर्फ काकू को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 1050 रुपये व पर्चियां बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed