{"_id":"5abbe7bd4f1c1bde298b4687","slug":"31522263997-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर प्लानिंग के आरोपी नीरज को भेजा जेल, मातनहेल के पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर प्लानिंग के आरोपी नीरज को भेजा जेल, मातनहेल के पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डबल मर्डर प्लानिंग के आरोपी नीरज को भेजा जेल
चरखी दादरी। डबल मर्डर की योजना बनाते पकड़े गए चरखी निवासी नीरज को पुलिस ने बुधवार सुबह कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। नीरज को पूछताछ के लिए पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांडवधि के दौरान नीरज ने खुलासा किया कि वह गत अक्तूबर माह से 22 आपराधिक मामलों में शामिल गांव निवासी विजय पंडित के संपर्क में आया था। वहीं, मामले के तीसरे आरोपी मातनहेल पूर्व सरपंच नरेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के लिए दूसरे दिन भी पुलिस की दबिश जारी रही लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
उल्लेखनीय है कि पैरोल और जमानत पर बाहर आए चरखी निवासी विजय पंडित और नीरज को दो लोगों के मर्डर की योजना बनाते जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा था। पुलिस ने विजय पंडित को पहले गिरफ्तार किया जबकि नीरज को उसके बाद। आरोपी विजय के पास से दो राइफलें, दस कारतूस व एक सफारी गाड़ी बरामद हुई थी। विजय पंडित ने रिमांड के दौरान बताया था कि दोनों राइफलें मातनहेल के पूर्व सरपंच नरेंद्र कुमार की हैं जबकि सफारी गाड़ी बुपनिया निवासी देवेंद्र खत्री की है जो जेल में बंद है।
विजय पंडित के खुलासे के बाद पुलिस ने मंगलवार को दूसरे आरोपी नीरज को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि नीरज से जब विजय पंडित के कबूलनामे बारे पूछताछ की गई तो उसने भी वो ही बातें पुलिस टीम के सामने बताई।
विज्ञापन
पुलिस की तीन टीमों ने बुधवार को भी झज्जर जिले के गांव मातनहेल में पूर्व सरपंच नरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। टीम सदस्यों का कहना है कि नरेंद्र घर से गायब है और इसके अलावा उसके संबंधित ठिकानों पर भी पुलिस टीम ने रेड मारी लेकिन सुराग नहीं लग पाया।
पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी खोलेगी अन्य राज
पुलिस सूत्रों की मानें तो मातनहेल का पूर्व सरपंच नरेंद्र पुलिस के निशाने पर है। दोनों राइफलें लाइसेंसी हैं और ये नरेंद्र के नाम पर ही है। नरेंद्र के गिरफ्त में आने के बाद स्पष्ट होगा कि उसका इन दो हत्याओं से क्या लेना देना है।
नीरज को हमने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि पूर्व सरपंच नरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। पुलिस ने बुधवार को भी उसके घर व अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन नरेंद्र हाथ नहीं लग पाया। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता