{"_id":"59c172344f1c1b36688b58f8","slug":"31505849908-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंदसा गांव में ठेके से शराब चोरी कर लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंदसा गांव में ठेके से शराब चोरी कर लगाई आग
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
मुंदसा गांव में अज्ञात लोगों के द्वारा शराब ठेके से शराब चोरी कर उसमें आग लगा दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के द्वारा मौका मुआयना किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंदसा गांव के शराब ठेके पर कार्य करने वाले यूपी निवासी अर्जुन ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह सोमवार रात को शराब ठेके पर ताला लगाकर अकेहड़ी गया था। मंगलवार को सुबह जब वह आया तो ठेके में हर तरफ राख ही राख थी। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा माल उठाने के बाद ठेके को आग लगाई गई है। क्योंकि अगर शराब की बोतलों समेत आग लगाई जाती तो वहां पर कांच भी जरूर होता लेकिन ऐसा नहीं है। शिकायत मिलने के पश्चात साल्हावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर फिंगर एक्सपर्ट को बुलाकर मौका मुआयना करवाया। पुलिस ने ठेका कारिंदे के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
वर्जन
जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि अज्ञात के द्वारा शराब चोरी कर ठेके को आग लगाई गई है। मौके पर पहुंचकर फिंगर एक्सपर्ट से मुआयना करवाया गया है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।