फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पत्नी को नहर में धक्का देकर मारने का आरोपी गिरफ्तार

पत्नी को नहर में धक्का देकर मारने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को नहर में धक्का देकर मारने का आरोपी गिरफ्तार
पत्नी को नहर में धक्का देने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव खातीवास के समीप आपसी अनबन के चलते पत्नी को नहर में धक्का देकर मारने वाले आरोपी पति को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने घटना के बाद मृतका के पिता के बयान पर अजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

गौरतलब है कि गांव अचीना निवासी अजय कुमार वीरवार दोपहर अपनी पत्नी पिंकी को दवाई दिलाने बाइक पर बैठाकर दादरी स्थित एक निजी अस्पताल में लाया था। यहां से दवाई लेने के बाद दोनों गांव अचीना जाने के लिए चले थे। खातीवास गांव के समीप से गुजर रही नहर में डूबने से पिंकी की मौत हो गई थी। खातीवास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से विवाहिता को बाहर निकाला था लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतका के पिता अत्तर सिंह की शिकायत पर अजय पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। अत्तर सिंह ने पिंकी की हत्या का कारण पति पत्नी के बीच चल रही लंबी अनबन को बताया। सदर थाना प्रभारी उदमीराम ने मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर ही अजय को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed