{"_id":"5cddc72abdec22076f5110f8","slug":"21558038314-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगा कर व्यक्ति ने दी जान, आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फंदा लगा कर व्यक्ति ने दी जान, आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज
विज्ञापन
झज्जर। गांव सेहलंगा में 10 मई को हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ उसे मरने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों में एक हरियाणा पुलिस का जवान भी शामिल है। वहीं मृतक के भाई ने झगड़े के बाद उसके भाई कि शिकायत लेने से भी इंकार करने का आरोप झाड़ली पुलिस चौकी के कर्मचारियों पर लगाया है। इसके चलते ही उसके भाई ने फंदा लगा कर आत्महत्या की है। उसका शव फंदे पर झूृलता देख उसके परिजनों ने घटना की सूचना साल्हावास पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के शव को मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव सेहलंगा निवासी जितेंद्र पुत्र अत्तर सिंह का कहना है कि उसका भाई वीरेंद्र मैक्स गाड़ी चलाता था। 10 मई को वे अपनी रिश्तेदारी में शोक जताने के लिए गुड़ाना जा रहे थे। इस दौरान उनके परिवार के ही रामफल और उसके पुत्र रवंींद्र व कृष्ण आदि के साथ विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान उसकी गाड़ी को भी तोड़ दिया गया। उसका आरोप है कि जब वह झाड़ली पुलिस चौकी में शिकायत लेकर गया तो उसकी शिकायत तक नहीं ली गई। उसके बाद भी रामफल के पुत्रों ने उसकों कई बार धमकी दी। इस दबाव के चलते उसके भाई ने मौत को गले लगा लिया। मृतक के दो बच्चे हैं और उसकी पत्नी दिव्यांग है। वीरेंद्र गाड़ी किराए पर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वीरेंद्र ने अपने घर के बरामदे में फंदा लगा कर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने एफएसएल टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल का मुआयना किया।
मृतक के भाई के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, झाड़ली।