{"_id":"5c43389ebdec22736d6a071e","slug":"21547909278-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार दोहपर दो बजे मोबाइल खरीदने के बहाने की रैकी, शनिवार सुबह चार बजे उड़ा ले गए आठ लाख के मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुक्रवार दोहपर दो बजे मोबाइल खरीदने के बहाने की रैकी, शनिवार सुबह चार बजे उड़ा ले गए आठ लाख के मोबाइल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पुराना तहसील रोड के पास लक्ष्मी धर्मकांटा के नजदीक स्थित एक दुकान से आठ लाख रुपये के मोबाइल फोन पर तीन चोरों ने हाथ साफ कर लिया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से नमूने जुटवाए हैं। भट्टी गेट निवासी दीपक खुराना ने बताया कि पुराना तहसील रोड पर साईं कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। जिसका शनिवार अलसुबह 4 बजे तीन चोरों ने शटर उखाड़ कर 80 स्मार्ट फोन चुरा लिए। इनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है। चोरी की घटना का पता लगने पर उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुुलाया। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी टीम के द्वारा खंगाला गया।
फुटेज से हुआ रेकी का खुलासा
पुलिस जब चोरी की वारदात का फुटेज देख रही थी तो दुकानदार दीपक खुराना ने आरोपियों को पहचानते हुए बताया कि ये तो शुक्रवार को दिन में उससे मोबाइल खरीदने आए थे। उसके बाद शुक्रवार के दिन दो बजे का फुटेज देखा गया तो सामने आया कि दो हजार रुपये का मोबाइल खरीदने के बहाने चोरों ने करीब 20 मिनट तक दुकान की रेकी की।
एक ने बैग में डाले मोबाइल, दो ने दिया पहरा
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि चोरी करने आए तीनों बदमाशों ने पहले दुकान का शटर उखाड़ा। इसके बाद एक चोर दुकान में गया। उसने डिब्बों से मोबाइल निकाले और बैग में भर लिए। इस दौरान दो आरोपी दुकान के बाहर खड़े होकर पहरा देते रहे।
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन के बावजूद दूसरी घटना
पुलिस द्वारा चलाया जा रहा नाइट डोमिनेशन लगातार दूसरी बार फेेल हुआ है। पिछली बार भी नाइट डोमिनेशन को तीन थानों से 300 कदम की दूरी पर एसबीआई एटीएम से 14 लाख रुपये की चोरी हुई थी। शुक्रवार रात को भी पुलिस ने दावा किया है कि 1589 वाहनों की जांच की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुुुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिंगर एक्सपर्ट की टीम से मौका मुआयना करवा लिया गया है। चोरी की घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
सीमा, एसएचओ, सिटी थाना झज्जर।
दुकानदार की मां बोली : बचपन से संकट झेल रहा है बेटा
बेटे की दुकान पर चोरी की घटना का पता लगने के बाद बूढ़ी मां से रहा नहीं गया, वह भी दुकान पर पहुंच गई। जब दुकान पर पहुंचकर बिखरा सामान देखा तो अंदर जाने की बजाए दुकान के आगे बनी सीढ़ियों पर बैठ गई। हालात देखकर उनकी आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। वीना देवी ने रोते हुए कहा कि उसका बेटा तो बचपन से ही संकट झेल रहा है। जब चार माह का था तो इसके पिता सतपाल खुराना की मौत एक कार एक्सीडेंट में हो गई थी। बड़े दुखों से पालन कर बड़ा किया और रोजगार के लिए साल 2014 में इसकी मोबाइल की दुकान करवाई। दुकान को दो वर्ष ही हुए थे कि 2016 में हुए आरक्षण आंदोलन में हुई हिंसा के दौरान आग की भेंट चढ़ गई। उस पल को भुलाकर किसी तरह से दो वर्ष में गाड़ी पटरी पर लाए थे कि चोरों ने शनिवार सुबह उसी की दुकान को निशाना बना लिया। वीना देवी ने कहा कि उसके बेटे की दुकान में चोरी करने वाले चैन से नहीं रह पाएंगें।