फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भिवानी जिले से हुआ अलग, स्वतंत्र बना दादरी जिला चुनाव कार्यालय

भिवानी जिले से हुआ अलग, स्वतंत्र बना दादरी जिला चुनाव कार्यालय

Tue, 15 Jan 2019 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
भिवानी जिले से हुआ अलग, स्वतंत्र बना दादरी जिला चुनाव कार्यालय

विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने कहा है कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर अब दादरी के जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। दादरी का जिला चुनाव कार्यालय भिवानी से अलग होकर स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा। एसडीएम सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि व पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में 232 मतदान केंद्र गठित किए गए हैं और यहां एक लाख 83 हजार 868 मतदाता हैं। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 239 बूथ हैं और मतदाताओं की संख्या एक लाख 76 हजार 299 है। जिला के दादरी और बाढड़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 471 बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दादरी में 3181 व बाढड़ा में 3688 नए वोट बनाए गए हैं। आगामी एक सप्ताह में दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद इस पर दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। एक जनवरी 2019 को जो युवा 18 साल की आयु पार कर चुका है, वह अपना वोट अवश्य बनवा लें। एसडीएम ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंटों की सूची तैयार कर निर्वाचन कार्यालय में जमा करवा दें। शीघ्र ही बूथ लेवल एजेंट और बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं और मतदाता सूची से संबधित समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि उनके हलके में किसी भी विशिष्ट व्यक्ति, दिव्यांग या 18 वर्ष की आयु पार कर चुके युवक या युवती का वोट बनने से न रह जाए। उन्होंने बताया कि नामांकनपत्र की आखिरी तारीख तक वोट बनवाया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, सत्यव्रत सांगवान, मन्नु धनखड़, अनिल धनखड़, राजरानी सांगवान, लक्ष्मी बलौदा, रिंपी फौगाट, ऋषिपाल उमरवास, राजेश सांवड़, अनिता लुहाच, ओमप्रकाश, चुनाव कानूनगो सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

बाक्स: ईवीएम के साथ लगाए जाएंगे वीवी पैट: सीटीएम
नगराधीश मनीष कुमार फौगाट ने इस बैठक में कहा कि ईवीएम मशीन के साथ वीवीपैट भी लगाए जाएंगे। इस वीवीपैट पर मतदाता वोटिंग मशीन का बटन दबाने के बाद सात सेकेंड तक देख सकता है कि उसका वोट सही जगह डाला गया है। इस समय अविधि के बाद वीवीपैट पर कोई परिणाम दिखाई नहीं देगा। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थाओं में भी वोट बनवाने और वोट डालने के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed