फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भिवानी में बरामद हुई छीनी गई कैब, बदमाशों का सुराग नहीं

भिवानी में बरामद हुई छीनी गई कैब, बदमाशों का सुराग नहीं

Sat, 24 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में बरामद हुई छीनी गई कैब, बदमाशों का सुराग नहीं
भिवानी से मिली झाड़ोदा में छीनी गई कैब, बदमाशों का सुराग नहीं
विज्ञापन

बहादुरगढ़। झाड़ोदा में शुक्रवार की सुबह मारपीट कर छीनी गई ओला कैब भिवानी में बरामद हो गई है, लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं है। वहीं पीड़ित का कहना है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में उसकी कुछ मदद नहीं कर रही। गाड़ी मिल जाने के बाद भी बार-बार उसके चक्कर कटवाए जा रहे हैं।

दरअसल, एयरपोर्ट दिल्ली टी-3 से शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे चार युवकों ने गुरुग्राम के लिए ओला कैब हायर की थी। युवक गुरुग्राम के बजाय कैब को नजफगढ़ क्षेत्र की ओर ले गए। जब झाड़ोदा के पास पहुंचे तो चालक साहिब यादव पर गन अड़ाकर गाड़ी रुकवाई और मारपीट शुरू कर दी। टेप लगाकर उसे पिछली सीट पर बैठा दिया और बहादुरगढ़ के बालोर बाइपास पर छोड़ दिया। सूचना मिलते पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद बहादुरगढ़ पुलिस ने जीरो एफआईआर कर बाबा हरिदास नगर थाना दिल्ली भेज दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़ित साहिब यादव ने बताया कि रात को बहादुरगढ़ पुलिस के जरिये उसे सूचना मिली कि गाड़ी भिवानी में पाई गई है। इसके बाद उसने शुक्रवार की सुबह बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस को यह जानकारी दी लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की। गाड़ी ढूंढना तो दूर की बात, मिल जाने के बाद दिल्ली पुलिस गाड़ी को लेकर नहीं आ रही। बार-बार चक्कर कटवाए जा रहे हैं। इसके बाद उसने द्वारका जाकर 100 नंबर पर पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस आई जरूर लेकिन हम क्या करे? कहकर चली गई। बकौल साहिब, थाने के चक्कर ही काटता रहा तो घर कैसे चलाउंगा। यदि शनिवार तक दिल्ली पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है तो वह उच्चाधिकायिों को शिकायत करेगा। उधर, बहादुरगढ़ सदर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि गाड़ी भिवानी में पाई गई है लेकिन केस दिल्ली पुलिस का है तो कार्रवाई दिल्ली पुलिस करेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed