{"_id":"5aee05924f1c1ba0098b8370","slug":"21525548434-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी काबू
Updated Sun, 06 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
महिला थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अगवा कर उसके साथ खेतों में सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक नामजद और एक अन्य आरोपी फरार है।
मामले में पुलिस द्वारा काबू किए आरोपियों की पहचान बीर सिंह और सोनू उर्फ अशोक के रूप में हुई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वे पीड़िता के साथ स्कूल में क्लास मेट रह चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने वीरवार की आधी रात नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में तुरंत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए थे। एसपी ने महिला थाना प्रबंधक मनीषा देवी को मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया था। इसके अलावा पुलिस उप अधीक्षक प्रदीप कुमार को भी केस की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस उप अधीक्षक ने महिला थाने पहुंचकर पीड़िता व परिजनों से बातचीत की और थाना प्रबंधक द्वारा अमल में लाई कार्रवाई का ब्योरा मांगा।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि आरोपी सोनू पीड़िता को बीर सिंह की मदद से बोलेरो गाड़ी में बैठाकर खेतों में बने कमरे में ले गया था और वहां बीर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
ये था मामला
ज्ञात रहे कि जिले के एक गांव निवासी साढ़े 17 वर्षीय किशोरी वीरवार रात अपने पिता को दुकान पर चाय देने गई थी। जब वह घर लौट रही थी तो बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए युवक उसे अगवा करके खेतों में गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों को पीड़िता सुबह सात बजे मिली और उसने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की शिकायत दी।