फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पेड़ काटने पहुंचे मजदूर पर गिरा पेड़, मौत

पेड़ काटने पहुंचे मजदूर पर गिरा पेड़, मौत

Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पेड़ काटने पहुंचे मजदूर पर गिरा पेड़, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
गांव बाकरा में पेड़ के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत होने की सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।

पुलिस के द्वारा दर्ज किए गए परिजनों के बयान के अनुसार गांव बाकरा निवासी जगबीर 40) पुत्र कप्तान सिंह व रामनिवास पुत्र सुल्तान सिंह गांव बाकरा में खेतों में गेहूं की कटाई का काम करते हैं। बुधवार को दोनों गांव बाकरा के खेतों में ही गेहूं कटाई करने के बाद आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को काटने का काम शुरू करने पहुंचे थे। जब पेड़ों को काटने का कार्य शुरू किया तो एक पेड़ जगबीर के ऊपर गिर गया और जगबीर पेड़ के नीचे दब गया। पेड़ के नीचे दबने से जगबीर की मौत हो गई। जगबीर शादीशुदा है और उसके तीन 3 लड़की व 1 लड़का है। एक लड़की बड़ी जोकि करीब 15 वर्षीय 9 वीं कक्षा में पढ़ती है, दूसरी करीब 12 वर्षीय 7 वीं कक्षा में पढ़ती है, तीसरी करीब 7 वर्षीय और लड़का 2 वर्ष का है। जगबीर के 5 भाई और 2 बहन हैं और सभी मजदूरी का काम करते हैं। जगबीर भी मजदूरी का काम कर परिवार का गुजरा चलाता था। जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि गांव बाकरा में खेतों में पेड़ के नीचे एक मजदूर के दबने की सूचना मिली थी। पेड़ के नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक गांव बाकरा निवासी जगबीर पुत्र कप्तान सिंह है। मामले इत्तफाकिया हुआ है और 174 की कार्रवाही की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है और वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed