फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   युवक ने की छींटाकशी तो छात्रा ने किया पुलिस के हवाले

युवक ने की छींटाकशी तो छात्रा ने किया पुलिस के हवाले

Tue, 19 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
युवक ने की छींटाकशी तो छात्रा ने किया पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का असर दिखाई दे रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सोमवार को राव तुलाराम चौक पर एक छात्रा के साथ दो युवकों ने छींटाकशी कर उसे परेशान करने का प्रयास किया। इस पर छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए वहां पर खड़े पुलिसकर्मियों को आवाज दी। छात्रा की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया।
इस दौरान कुछ देर तक पुलिस और युवकों में बीच सड़क पर ड्रामा चलता रहा। युवक खुद का निर्दोष बताते रहे। इसके बाद उक्त पुलिसकर्मियों ने युवकों को महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद महिला थाना इंचार्ज सीमा ने छात्रा को इस बारे में शिकायत देने को कहा।
विज्ञापन

लेकिन छात्रा ने अपनी रूटीन जिंदगी को प्रभावित होने का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज नहीं करवाई। इसके चलते महिला थाना पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को बुलाया और उनकी हरकत से अवगत कराया। मामले में दोनों युवकों को निवारक कार्रवाई करते हुए परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed