फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कार्ड बांटने की गए सैनिक की सड़क हादसे में मौत

कार्ड बांटने की गए सैनिक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 04 Dec 2017 02:22 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
कार्ड बांटने की गए सैनिक की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
गांव गांगटान के एक सैनिक परिवार में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब अपनी ही शादी के कार्ड बांटने जा रहे सेना के जवान की शनिवार को आसौदा के पास बाइक की टक्कर से मौत हो गई। सैनिक योगेश अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था जिससे घर का चिराग बुझ गया। रविवार को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम के बाद सैनिक का गांव गांगटान में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक की 10 दिसंबर को शादी होनी थी।
बता दें कि गांव गांगटान निवासी सैनिक योगेश (23) यूपी के फतेहगढ़ में 6 राजपूताना रेजीमेंट में क्लर्क के पद पर तैनात था। अपनी शादी के लिए 19 नवंबर से 17 दिसंबर तक छुट्टी पर आया हुआ था। योगेश की तीन साल पहले ही नौकरी लगी थी। योगेश अपनी शादी के कार्ड बांटने ही शनिवार शाम को दिल्ली जा रहा था। दिल्ली-रोहतक रोड पर हुडा नहर आसौदा के पास उसकी बाइक को एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इस हादसे में दो लोग और घायल हुए। योगेश के गंभीर रुप से घायल होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा एक चालक का अपनी बाइक से संतुलन बिगड़ने की वजह से हुआ। पुलिस ने मृतक के मामा जगबीर के बयान पर दूसरे बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। योगेश की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो उनपर दुखों का पहाड़ टूट गया। योगेश के परिजन शनिवार को ही रोहतक पीजीआई पहुंचे। जहां उसके शव को पीजीआई में रखवाया गया था। रविवार को पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके पैतृक गांव में पुलिस सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बचपन से ही थी फौज में जाकर देश सेवा करने की इच्छा
डीघल चौकी इंचार्ज सुंदरपाल के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टुकड़ी ने सैनिक योगेश के शस्त्र उलटे कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अमर उजाला से बातचीत में योगेश के चाचा वीरेंद्र ने बताया कि योगेश की 10 दिसंबर को शादी होनी थी और योगेश के पिता रामनिवास सेना से नायक के पद से सेवारत हुए थे। योगेश की बचपन से फौज में जाकर देश सेवा करने की इच्छा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकलौती बहन को पढ़ा-लिखाकर बनाना चाहता था काबिल
बता दें कि योगेश और उसकी छोटी बहन कीर्ति में काफी प्यार था। उसकी बहन कीर्ति एमए व जेबीटी, बीएड हैैैै। योगेश अपनी बहन को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाना चाहता था। इकलौते भाई की दुर्घटना में मौत होने से बहन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं घर का चिराग बूझने से मां-बाप पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे सैनिक की हादसे में मौत, बुझा इकलौता चिराग
-आसौदा के पास बाइक की टक्कर से हुई मौत, यूपी के फतेहगढ़ में 6 राजपूताना रेजीमेंट में क्लर्क के पद पर था तैनात
-10 दिसंबर को थी शादी, मातम में बदली खुशियां
-गांव गांगटान में पुलिस सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

फोटो संख्या-8 व 9
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed