फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   देशी पिस्तौल व कारतूस सहित एक गिरफ्तार

देशी पिस्तौल व कारतूस सहित एक गिरफ्तार

Tue, 24 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
देशी पिस्तौल व कारतूस सहित एक गिरफ्तार
देशी पिस्तौल और कारतूस समेत एक गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी। चंपापुरी क्षेत्र से सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शहर पुलिस थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान गांव रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट के रूप में हुई है। आरोपी को आज सुबह पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल के आदेशों पर जिला पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह सीआईए इंचार्ज हितेंद्र दांगी को गुप्त सूचना मिली कि चंपापुरी क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार लिए खड़ा है। इसके तुरंत बाद सीआईए इंचार्ज ने सहायक उप निरीक्षक मक्खन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की और संभावित जगह पर दबिश देने के लिए भेजा। एएसआई मक्खन सिंह ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा नजर आया। मक्खन सिंह ने बताया कि जब पुलिस टीम उसके पास पहुंची तो उसने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का एक देशी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रावलधी निवासी आरोपी सचिन उर्फ रोट से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed