फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भापड़ोदा के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की लूटपाट

भापड़ोदा के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की लूटपाट

Tue, 12 Mar 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
भापड़ोदा के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की लूटपाट
भापड़ोदा के पेट्रोल पंप से गन प्वाइंट पर 20 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव भापड़ोदा स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम दो बाइक पर सवार पांच बदमाश गन प्वाइंट पर 20 हजार रुपये लूटकर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लग पाया था।
गांव भापड़ोदा के निवासी जोगेंद्र राठी का गांव में ही राठी फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार शाम करीब छह बजे यहां दो बाइक पर पांच बदमाश यहां पहुंचे। एक बदमाश ने एक सेल्समैन पर पिस्तौल तान दी और उसकी जेब से नकदी निकाल ली। बाकी चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय में पंप मालिक के बेटे भूपेंद्र पर पिस्तौल तान कर उससे रुपये निकलवा लिए और मोबाइल भी छीन लिए। लूटपाट के बाद बदमाश सांपला की तरफ फरार हो गए। भूपेंद्र ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी गाड़ी लेकर बदमाशों का लगभग पांच किलोमीटर तक पीछा किया। उधर, पुलिस ने भी इलाके में घेराबंदी की और रोहतक पुलिस से संपर्क साधा। देर रात तक पुलिस तलाश करती रही लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर थे।
विज्ञापन

फेंक गए मोबाइल
बदमाशों ने सेल्समैन व आफिस से रुपये लूटे है। नकदी लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है। वैसे तो बदमाशों ने मोबाइल भी छीने थे लेकिन उन्हें पंप के नजदीक ही फेंक गए। मांडोठी चौकी से पुलिस व एफएसएल टीम ने वारदात स्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद थे कैमरे
इस पेट्रोल पंप के कैमरे पिछले कुछ समय से बंद पड़े हैं। आसपास भी कई सीसीटीवी नहीं लगे। यदि पंप पर लगे कैमरे ठीक होते तो शायद पुलिस को बदमाशों की पहचान करने में मदद मिल जाती।

आठ महीने पहले भी हुई थी यहां लूटपाट
इस पेट्रोल पंप पर हुई यह लूट की वारदात पहली नहीं है। इससे पहले गत 10 जुलाई 2018 को भी यहां बदमाशों ने लूट की वारदात की थी। बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए थे। पहले उन्होंने टंकी फुल कराई फिर सेल्समैन से पिस्तौल की नोंक पर 37 हजार रुपये लूट ले गए। वारदात के कुछ समय बाद बदमाश गुजरात से गिरफ्तार किए गए थे। खास बात ये कि उस समय भी इस पेट्रोल पंप के कैमरे खराब थे।
जल्द सुलझाएंगे मामला
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझा ली जाएगी।
-श्रीकृष्ण इंचार्ज, मांडोठी चौकी, बहादुरगढ़।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed