{"_id":"5b9c1b51867a5501a17646c5","slug":"201536957265-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर व्यक्ति को बेहोश किया, फिर छीना मोबाइल व पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर व्यक्ति को बेहोश किया, फिर छीना मोबाइल व पर्स
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इलाके में छीना झपटी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती देर रात भी बालोर रोड पर कॉलेज के पास बाइक सवार दो युवकों ने पहले तो गला दबाकर एक व्यक्ति को बेहोश किया फिर उसका पर्स (12 हजार रुपये), मोबाइल व अंगूठी निकाल कर ले गए। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के आर्य नगर गली नंबर-4 का निवासी उमेश चंद्र (47) दिल्ली के राजेंद्र पैलेस स्थित एक आफिस में मार्केटिंग मैनेजर है। वीरवार को वह दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में अपने साथी कर्मचारी की बहन की शादी समारोह में गया हुआ था। देर रात को वह वापस घर के लिए चला तो समय ज्यादा होने के कारण मेट्रो की सेवाएं बंद हो चुकीं थी। फिर वह पीरागढ़ी से बहादुरगढ़ तक बस के जरिये पहुंचा। उमेश के मुताबिक, बस अड्डे के पास काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी ऑटो या कोई अन्य वाहन नहीं मिला तो वह पैदल ही घर के लिये चल दिया। करीब पौने एक बजे बालोर रोड पर जब कॉलेज के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवक वहां आए। बाइक से उतरकर दोनों उसके पास आए और बैग छीनने लगे। विरोध किया तो एक ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने गला दबा दिया। काफी देर तक गला दबाए जाने के कारण वह मूर्छित हो गया। इसी बीच दोनों युवकों ने उसकी जेब से मोबाइल, पर्स व अंगुली से चांदी अंगूठी निकाल ली। करीब 15 मिनट बाद वह होश में आया तो उसका सामान गायब था।
देर से आई पुलिस
बकौल उमेश, उसने घर पहुंचते ही 100 नंबर पर कॉल की। लगातार घंटी बजती रही, काफी देर बाद कॉल रिसीव हुई। कॉल रिसीव होने के करीब एक घंटा बाद पुलिस वहां पहुंची और तफ्तीश शुरू की। तब तक युवक फरार हो चुके थे। इसके बाद उसने शुक्रवार की सुबह सेक्टर-9 चौकी में जाकर लिखित में शिकायत दी।
विज्ञापन
पीड़ित बोला, बच गई जान
पीड़ित उमेश का कहना है कि उक्त युवकों ने काफी देर तक गला दबाया था। अपनी तरफ से तो वे मारकर ही छोड़ गए थे। गनीमत रही कि जान बच गई लेकिन उसके गले और अंगुली में चोट है। खाने-पीने में भी परेशानी हो रही है। पुलिस जल्द से जल्द उक्त युवकों को गिरफ्तार कर उसका सामान बरामद करे और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करे ताकि फिर कभी किसी के साथ ऐसी वारदात न हो।
जल्द सुलझेगी वारदात
व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस वारदात को सुलझाया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि पर उक्त क्षेत्र में गश्त और मजबूत की जाएगी।
-सज्जन सिंह
इंचार्ज, सेक्टर9 चौकी बहादुरगढ़