फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   क्रूजर और कार की टक्कर में एक की मौत, पांच महिलाओं सहित नौ घायल

क्रूजर और कार की टक्कर में एक की मौत, पांच महिलाओं सहित नौ घायल

Sat, 28 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
क्रूजर और कार की टक्कर में एक की मौत,  पांच महिलाओं सहित नौ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे तेज गति में कार चालक ने क्रूजर में सीधी टक्कर मार दी। क्रूजर में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक महिला की मौत हो गई। घायलों को राहगीरों व निजी स्कूल के टीचर रविंद्र शर्मा की मदद से बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, सड़क हादसे की सूचना बेरी नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा पुलिस को दी गई।
पुलिस के अनुसार सोनीपत जिले के गांव मिर्जापुर खेड़ी निवासी एक परिवार के लोग क्रूजर में सवार हो गांव अकेहड़ी मदनपुर में शोक सभा में गए थे। दोपहर करीब तीन बजे वे अकेहड़ी मदनपुर से वापस अपने गांव मिर्जापुर खेड़ी जा रहे थे। जब क्रूजर बेरी-जहाजगढ़ मार्ग तक्षशिला स्कूल से थोड़ा आगे पहुंची तो सामने से तेज गति में आ रही स्वीफ्ट कार ने क्रूजर में सीधी टक्कर मार दी। हादसे के कारण क्रूजर में सवार महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए, जबकि गांव मिर्जापुर निवासी महिला मूर्ति पत्नी रामचंद्र की मौत हो गई। नीलम नामक महिला को सिर में गहरी चोटें आई है।
विज्ञापन

ये हुए घायल
क्रूजर में सवार गांव मिर्जापुर खेड़ी निवासी रणधीर (42) पुत्र निहालु, नीलम पत्नी देवेेंद्र, क्रूजर चालक मनोज (34) पुत्र रामेश्वर, राजरानी (42) पत्नी राजेंद्र, पुष्पा (40) पत्नी अनूप, चंद्रो (65) पत्नी ओम प्रकाश, मूर्ति (65) वर्षीय पत्नी रामफल और कार चालक गांव दुजाना निवासी विक्रम (22) पुत्र राजेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। कार में सवार गांव दुजाना निवासी कृष्ण (18) पुत्र आनंद के पैर में फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर ने दिखाई मानवता
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर क्रूजर व कार की टक्कर होने के बाद बेरी निवासी रविंद्र शर्मा एचडी साल्हावास स्कूल से ड्यूटी करके घर लौट रहा था। जब उसने बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर हुए सड़क हादसे को देखा तो अपनी कार से घायलों को उपचार के बेरी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा।


वर्जन
बेरी-जहाजगढ़ मार्ग क्रूजर व कार की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में एक महिला मूर्ति पत्नी रामचंद्र की मौत हो गई। हादसे में पांच महिलाओं सहित नौ घायल हो गए। परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई।
- जगबीर सिंह, एएसआई, बेरी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed