फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जीपीएस से ट्रैक होगी हर शिकायत की लोकेशन, पंचकूला में बनेगा डायल 100 कंट्रोल रुम

जीपीएस से ट्रैक होगी हर शिकायत की लोकेशन, पंचकूला में बनेगा डायल 100 कंट्रोल रुम

Mon, 14 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
जीपीएस से ट्रैक होगी हर शिकायत की लोकेशन, पंचकूला में बनेगा डायल 100 कंट्रोल रुम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
चंडीगढ़ हाईप्रोफाईल छेड़छाड मामले के बाद हरियाणा पुलिस भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिखाई दे रही है। हर शिकायतकर्त्ता तक मुख्यालय की सीधी पहुंच के लिए अब पंचकूला में प्रदेश स्तर का डायल 100 कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। जिसकी जानकारी डीजीपी बीएस संधु ने रविवार को झज्जर में प्रेसवार्ता के दौरान दी।
डीजीपी ने झज्जर दौरे के दौरान बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा पंचकुला में 21 करोड़ की लागत से दो एकड़ जमीन खरीदी है। जिसमें डायल 100 कंट्रोल रूम खोला जाएगा। जोकि जीपीएस सिस्टम से जुड़ा होगा। अगर पूरे हरियाणा में कहीं से भी 100 नंबर डायल किया जाता है तो ऑटोमैटिक उसकी शिकायत मुख्य कंट्रोल रूम पंचकुला पहुंच जाएगी। जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, डीजीपी ने बढ़ते क्राइम पर कहा कि पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। अपराध पर काबू पाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का भी गठन किया जाएगा। साथ ही कहा कि जल्द विभाग में 700 नई गाडियां शामिल की जाएंगी। ताकि अधिकारियों को तत्परता से काम करने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डीजीपी ने रोहतक और करनाल में मित्र कक्ष खोलने की बात कही। डीजीपी के मुताबिक मित्र कक्ष खुलने के बाद लोगों को किसी भी तरह की तरह की वैरिफिकेशन के लिए थाने के अंदर नहीं जाना पड़ेगा। पूरा सिस्टम ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा।


महिलाओं की सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता
डीजीपी बीएस संधु ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए तो वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा करना है। अगर किसी भी थाने में महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाती है तो उस पर तुंरत कार्रवाई की जा रही है।

- झज्जर पहुंचे डीजीपी बीएस संधू ने किया खुलासा
- पुलिस के लिए हरियाणा में जल्द 700 नई गाड़ियां शामिल होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed