फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   उधार सामान न देने पर दुकानदार की पिटाई

उधार सामान न देने पर दुकानदार की पिटाई

Thu, 13 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
उधार सामान न देने पर दुकानदार की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
महावीर पार्क स्थित एक दुकानदार को एक युवक को उधार सामान न देना महंगा पड़ गया। सामान न देने पर गुस्साए उक्त युवक व उसके परिजनों ने मिलकर दुकानदार व उसके परिवार की पिटाई कर दी। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में निवासी महिला माला ने कहा है कि उनके पति पारस ने अपने मकान में ही किरयाणे की दुकान कर रखी है। गत 10 जुलाई की रात करीब साढ़े 9 बजे हम सभी दुकान पर थे। तभी पड़ोस में रहने वाले वाले एक युवक ने अपने नौकर को सामान लेने के लिए दुकान पर भेजा। सामान लेने आए युवक के पास रुपये नहीं थे तो दुकानदार पारस ने उधार सामान देने से इंकार कर दिया। इस पर वह युवक वापस चला गया। कुछ देर बाद सामान मंगवाने वाले युवक के चाचा ने मेरे पति पारस को आवाज लगाई। पारस वहां गए तो वह युवक वहां मौजूद था, उसने मेरे पति के मुंह पर थप्पड़ मारा।
विज्ञापन

जब मेरे दोनों बेटे प्रकाश व प्रवीन बीच बचाव के लिए वहां गए तो युवक के भाई व चाचा ने भी मिलकर तीनों पिता-पुत्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक के छोटे भाई ने मुझ पर भी लोहे के पाइप से वार किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए। बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया। इसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। लड़ाई झगड़े के इस मामले में अमन, मोनू और नरेंद्र पर मारपीट का आरोप है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed