फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कार व बाइक की टक्कर में सेवानिवृत डीएसपी के बेटे की मौत

कार व बाइक की टक्कर में सेवानिवृत डीएसपी के बेटे की मौत

Sun, 05 May 2019 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
कार व बाइक की टक्कर में सेवानिवृत डीएसपी के बेटे की मौत
झज्जर। बादली रोड पर बाईपास के फ्लाई ओवर के पास एक कार और बाइक की टक्कर में सेवानिवृत्त डीएसपी इंद्र सिंह कुंडू के बेटे कृष्ण कुंडू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहतक शहर के राजीव नगर निवासी कृष्ण कुंडू गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह रात में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद गुरुग्राम से अपने घर रोहतक जा रहा था। इस दौरान बादली रोड पर फ्लाईओवर के पास एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही शहर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- रमेश, एसएचओ, सदर थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed