{"_id":"6ace2d1981cff0454f0972a7","slug":"dfsgf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109027-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पत्नी के इलाज के लिए मदद जुटा रहे व्यक्ति को धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पत्नी के इलाज के लिए मदद जुटा रहे व्यक्ति को धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
- पी-3 नाले के पास कार रोककर जान से मारने और धमकी देने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पत्नी के कैंसर के इलाज के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से आर्थिक मदद जुटा रहे व्यक्ति ने दो अज्ञात बाइक सवारों पर पीछा कर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते में उनकी कार रोककर जान से मारने और बच्चों को गायब करने की धमकी दी। उन्होंने बीटा-2 कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
आईटीबीपी सोसाइटी निवासी अरुण लोहिया के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़कर कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पी-3 नाले के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो लोगों ने उनकी कार के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उन्हें धमकाते हुए एक युवक और महिला का नाम लिया। साथ ही कथित तौर पर कहा कि उनकी बात मान लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अरुण ने पुलिस को दी शिकायत में सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो, स्क्रीनशॉट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है।