फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डंका हत्याकांड में काला जठेड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

डंका हत्याकांड में काला जठेड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Sun, 07 Apr 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
डंका हत्याकांड में काला जठेड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
डंका हत्याकांड में काला जठेड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन

बहादुरगढ़। अजय उर्फ डंका हत्याकांड में बहादुरगढ़ पुलिस कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। चार दिन की रिमांड अवधि के दौरान पुलिस उससे डंका हत्याकांड मामले में पूछताछ करेगी।
गत छह फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे झज्जर रोड पर एक पार्षद के कार्यालय के बाहर मांडोठी निवासी अजय उर्फ डंका की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। आठ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। डंका पर 21 फायर किए गए थे। डंका की हत्या में अनिल छिप्पी गैंग का नाम सामने आया था। दरअसल, अजय उर्फ डंका कुख्यात बदमाश था। उस पर हत्या व हत्या के प्रयास सहित 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वर्षों पहले रोहतक में हुई अनिल छिप्पी के पिता की हत्या में अजय डंका का नाम सामने आया था। तब से ही डंका कुख्यात अनिल छिप्पी गिरोह के निशाने पर था। जेल में बंद अनिल के इशारे पर छह फरवरी की रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसा अजय डंका मौत के घाट उतार दिया। इन हमलावरों में जीरकपुर पंजाब एनकाउंटर में मारा गया अंकित भादू भी शामिल था।
विज्ञापन

इस मामले में बहादुरगढ़ पुलिस कुख्यात संदीप उर्फ काला जठेड़ी को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। काला जठेड़ी बीते सात वर्ष से जेल में बंद है। बताते हैं कि अनिल छिप्पी के साथ जेल में ही काला की दोस्ती हुई। अनिल छिप्पी गिरोह, लारेंस बिश्नोई गिरोह व काला जठेड़ी- ये तीनों गिरोह मिलकर काम करते हैं। इससे पहले भी संदीप काला जठेड़ी गिरोह के बदमाश अनिल छिप्पी गिरोह के एंटी लोगों की हत्या कर चुके हैं। बहादुरगढ़ पुलिस अब काला जठेड़ी से डंका की हत्या के संबंध में पूछताछ करेगी। सीआईए प्रभारी सज्जन सिंह ने कहा कि काला जठेड़ी से वारदात में शामिल रहे बदमाशों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed