{"_id":"5c23e966bdec2256be1ee20a","slug":"191545857382-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की टक्कर में कई जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारों की टक्कर में कई जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो कारों की टक्कर में कई जख्मी
बहादुरगढ़। गांव गुभाना के पास बीती देर सायं दो कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक कार में सवार परिवार के छह सदस्य चोटिल हो गए। सभी घायल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। घायल चालक की शिकायत पर पुलिस ने एक कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ढांसा के निवासी सचिन ने कहा है कि मंगलवार को वह किसी काम के सिलसिले में बहादुरगढ़ गए थे। काम पूरा होने के बाद देर शाम वापस चल दिए। जब गांव गुभाना में पहुंचे तो एक कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। इस हादसे में उसे, मां सत्ता देवी, भाभी सुधा, भतीजी विमा, भतीजा प्रतीक व बेटे नव को चोट आई। राहगीरों की मदद से उन्हें बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, घायल सचिन की शिकायत पर बादली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बादली थाना प्रभारी ने कहा कि उक्त कार चालक का नंबर मिल गया है, नंबरों के जरिये आरोपी तक पहुंचा जाएगा।